गिहार बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी, 15 लीटर कच्ची शराब बरामद
मोहम्मदाबाद में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग और थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक रीता वर्मा के नेतृत्व में टीम ने इटावा-बरेली हाईवे स्थित गिहार बस्ती में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के ठिकानों की जांच की।
छापेमारी के दौरान करीब 500 लीटर अवैध शराब बनाने वाला लहन बरामद हुआ, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं कार्रवाई में 15 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।
आबकारी विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से गिहार बस्ती में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
#Mohammadabad #Farrukhabad #ExciseDepartment #IllegalLiquor #Raid #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #फर्रुखाबाद #मोहम्मदाबाद #आबकारीविभाग #अवैधशराब #छापेमारी #कच्चीशराब #बड़ीखबर #PoliceAction