प्रतापगढ़: प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद मां बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन से संचालित तीन ट्रेनों के संचालन पर लगी रोक
प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद मां बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन से संचालित तीन ट्रेनों के संचालन पर अग्रिम आदेश तक रोक लग गई है। स्टेशन अधीक्षक समीम अहमद ने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया की महाकुंभ के लिए चलाई जा रही तीनों ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है हालांकि इसकी वजह से यात्रियों क कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।