प्रतापगढ़: मौनी अमावस्या को लेकर प्रतापगढ़ जिले का प्रशासन रहा सतर्क, ड्रोन कैमरे से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की गई
मौनी अमावस्या के त्यौहार को लेकर प्रशासन खास सतर्क है। बुधवार को मौनी अमावस्या के त्योहार पर किसी भी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना ना हो। इसके लिए प्रशासन सतर्क रहा। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का उपयोग किया जा रहा है। जिले के संवेदनशील इलाकों पर प्रशासन ड्रोन कैमरा उदाकर वहां की निगरानी में लगा हुआ है। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।