प्रतापगढ़: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अटेवा के आह्वाहन पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ अनिल पांडेय के अगुवाई में सरकार द्वारा लागू यूपीएस के विरोध में नारे बाजी करते हुए यूपीएस की प्रतिया जलाकर अपना विरोध प्रकट करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाने की मांग उठाई। इस मौके पर वक्ताओं ने एनपीएस से अधिक नुकसान देह यूपीएस को बताया।