प्रतापगढ़: महाकुंभ में भगदड़ के बाद देल्हूपुर बॉर्डर किया गया सील, प्रयागराज जाने वाले वाहनों का आवागमन बंद
महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद देल्हूपुर बॉर्डर को किया सील कर दिया गया। सीओ सिटी शिवनारायण वैश ने बुधवार शाम करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज जाने वाले सभी वाहनों के आवागमन पर अग्रिम आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है । हालांकि प्रयागराज से आने वाले वाहनों का आवागमन पूर्ववत चालू है।