प्रतापगढ़: मां बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ जंक्शन पर अधिकतर ट्रेनें विलंब से पहुंची, यात्री रहे परेशान
बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर मंगलवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही पैसेंजर ट्रेन विलंब से पहुंची। जंक्शन पर मंगलवार को लखनऊ से चलकर प्रयाग घाट को जाने वाली पीआरएल पैसेंजर करीब ढाई घंटे, हावड़ा से चलकर अमृतसर को जाने वाली पंजाब मेल दो घंटे, देहरादून से चलकर वाराणसी को जाने वाली जनता एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, इसी तरह और ट्रेन भी लेट रही।