प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपद को किया गया सील, सुबह से फंसे श्रद्धालु, प्रशासन के साथ ग्रामीण भी कर रहे सहयोग
बुधवार की भोर 4 बजे से प्रतापगढ़ से कोई भी गाड़ी प्रयागराज की तरफ जाने नहीं दिया जा रहा है। राजस्थान से प्रयाग स्नान करने जा रहे चार बड़ी बसों का काफिला प्रतापगढ़ सीमा में प्रवेश करने के बाद उसे रोक दिया। बीबीपुर गांव में सड़क के किनारे यह लोग अपना स्वयं का भोजन बनाते हुए नजर आए। इस दौरान उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रशासन का उन्हें सहयोग मिल रहा है