बहराइच: नीलकोठी इलाके में उधारी का पैसा वापस मांगने पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थाना दरगाह क्षेत्र में उधारी का पैसा वापस मांगने पर मारपीट करने के मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना दरगाह पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को पुलिस ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें की घटना 5 दिसंबर को हुई थी।