बहराइच: बहराइच पहुंचे पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का हुआ जमकर स्वागत, विपक्ष पर किया हमला
बहराइच पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा, कहा कि विपक्ष एसआईआर (SIR) अभियान को लेकर बेवजह रोना रो रहा है। राजभर ने स्पष्ट किया कि इस अभियान में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं काटा जा रहा है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया