बहराइच: बहराइच पहुंचे कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, बोले- मदरसे खोलकर नोट छापने या विदेशियों को शरण देने पर होगी कार्रवाई
रविवार को बहराइच एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भारत नेपाल सीमा पर स्थित मदरसों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसे खोलकर नोट छापे या फिर विदेशियों को मदरसों में शरण दिया तो कार्यवाही जरूर होगी। वहीं उन्होंने कहा कि पहले मदरसों में दामादों को नौकरी दी जाती थी लेकिन अब आयोग से शिक्षक नियुक्त होंगे।