बहराइच: हरदी पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया- अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
बहराइच जनपद के हरदी थाना क्षेत्र इलाके में हुई चोरी का हरदी पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने रविवार को बताया कि हरदी पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है।