बहराइच: छावनी इलाके के पास हुआ हादसा, ई-रिक्शा पलटने से चार लोग घायल
बहराइच के छावनी इलाके के पास एक हादसा हुआ। जिसमें एक ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें शिवकुमार, रामनिवास, शारदा देवी और प्रतिज्ञा शामिल हैं। ये सभी लोग बहराइच मेडिकल कॉलेज से वापस जा रहे थे। जहां वे एक मरीज को देखने आए थे। हादसा उस समय हुआ जब ई-रिक्शा के आगे अचानक एक बाइक सवार आ गया। जिससे ई-रिक्शा पलट गया। सभी चार लोग घायल हो गए।