बहराइच: बेडनापुर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की हुई मौत, बेटा समेत दो घायल, महिला समूह के काम से आई थी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बेडनापुर के पास समूह के काम से आई महिला वापस घर जाते समय अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं बेटा समेत दो लोग घायल हो गए। जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।