शिवहर: महिला संवाद कार्यक्रम में लीफलेट के ज़रिए बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय सोमवार शाम 06 बजे बताया कि शिवहर जिले में 18 अप्रैल से लगातार महिला संवाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लीफलेट के माध्यम से दी जा रही है. आज डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम किया गया है. जिसमें सरकार द्वारा 32 प्रमुख योजनाओं के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई है।