शिवहर: नगर सभापति ने पटना में नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा से मुलाकात की, 6 मांगें रखीं
नगर सभापति राजन नंदन सिंह सोमवार दोपहर 03 बजे बताया है कि नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा से पटना में मुलाकात की है. जहां मुख्य 6 मांग रखी है. उन्हें पूरा करने की अपील की है. जिसमें जगदीश नंदन पथ, पछियारी पोखर, कमर्शियल बिल्डिंग, नगर सरकार भवन, सम्राट अशोक भवन और वाटर ड्रेनेज शामिल है. यह सभी जल्द से जल्द मांग पूरा करने की अपील की है।