जनसत्ता दल के युवा जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी एडवोकेट को फोन पर जान से मारने की धमकी का आरोप
प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व छात्र नेता दिनेश तिवारी एडवोकेट ने कोतवाली नगर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है।
तहरीर के मुताबिक, दिनेश तिवारी के मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी गई। इसके साथ ही सोशल मीडिया और फेसबुक के माध्यम से गाली-गलौज, अभद्रता एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
दिनेश तिवारी ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने संबंधित मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट/आईडी की जांच कर आरोपी की पहचान करने तथा दोषी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धमकी और अभद्रता को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
Pratapgarh Police
Patti, Pratapgarh | Oct 8, 2026