Public App Logo
Profile Picture

Xpress 24 India

@xpress24india
600Followers
4Following
🏏 वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम को लेकर बड़ा अपडेट!
अक्टूबर में नहीं होगा उद्घाटन! 😮
अब नवंबर में मिल सकती है काशी को बड़ी सौगात।

वाराणसी के गंजारी, राजातालाब स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है।

📌 अक्टूबर में उद्घाटन की जो तैयारियां चल रही थीं, फिलहाल उस पर ब्रेक लगता दिख रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अक्टूबर में वाराणसी दौरा अभी तय नहीं बताया जा रहा है। अब देव दीपावली के आसपास या उसके बाद नवंबर में PM मोदी के काशी आने की संभावना जताई जा रही है। इसी दौरान गंजारी स्टेडियम समेत कई बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण हो सकता है। 

🏟️ स्टेडियम की खास बातें

🔹 स्थान: गंजारी, राजातालाब, वाराणसी
🔹 लागत: करीब ₹450 करोड़
🔹 क्षमता: लगभग 30 हजार दर्शक
🔹 भविष्य में क्षमता बढ़ाने की भी संभावना
🔹 स्टेडियम का डिजाइन काशी और भगवान शिव की थीम पर आधारित है
🔹 त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट्स इसकी सबसे खास पहचान हैं
🔹 दर्शक दीर्घा में काशी के घाटों की सीढ़ियों जैसी डिजाइन देखने को मिलती है
🔹 डमरू थीम वाला मीडिया सेंटर भी इसकी खासियत है
🔹 प्रधानमंत्री मोदी ने 23 सितंबर 2023 को इसकी आधारशिला रखी थी। 

🏏 उद्घाटन के बाद कब होंगे मैच?

अभी यह बात साफ रखना जरूरी है कि नवंबर में पहला रणजी मैच होने की चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक तारीख/वेन्यू की घोषणा अभी नहीं हुई है। 

वहीं यूपीसीए ने दिसंबर में गंजारी को कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 के दो मुकाबलों के लिए चुना है:

📅 3–6 दिसंबर: उत्तर प्रदेश vs पुडुचेरी
📅 11–14 दिसंबर: उत्तर प्रदेश vs छत्तीसगढ़

इसके बाद 2027 में WPL मुकाबलों की मेजबानी की संभावना भी सामने आई है। 

🔥 काशी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इंतजार अब बस थोड़ा और!

अक्टूबर का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस को अब नवंबर की ओर नजरें लगानी होंगी।
अगर नवंबर में उद्घाटन का कार्यक्रम फाइनल होता है, तो गंजारी का यह शानदार स्टेडियम जल्द ही पूर्वांचल के क्रिकेट का नया केंद्र बन सकता है। 🏏❤️

आपको क्या लगता है—नवंबर में उद्घाटन होना चाहिए या दिसंबर में पहला मैच देखकर शुरुआत होनी चाहिए? कमेंट में बताइए। 👇

<nis:link nis:type=tag nis:id=varanasi nis:value=Varanasi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=varanasicricketstadium nis:value=VaranasiCricketStadium nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ganjaristadium nis:value=GanjariStadium nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=varanasinews nis:value=VaranasiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cricketstadium nis:value=CricketStadium nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kashi nis:value=Kashi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=banaras nis:value=Banaras nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=varanasilatestupdate nis:value=VaranasiLatestUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ganjari nis:value=Ganjari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cricketnews nis:value=CricketNews nis:enabled=true nis:link/>
लखनऊ : यूपी में 20 IPS अफसरों के तबादले
यशवीर सिंह एसपी जौनपुर बनाए गए

कुंवर अनुपम सिंह SP PAC मुख्यालय

रवीना त्यागी SP बाराबंकी बनाई गईं

संजय कुमार सेनानायक 4 वाहिनी PAC

ओमवीर सिंह SP, बस्ती बनाए गए

कुंवर ज्ञानंजय सिंह DCP प्रयागराज बने

कमलेश बहादुर SP लोकशिकायत लखनऊ

ईरज राजा SP बलिया बनाए गए

अर्पित विजयवर्गीय DCP, लखनऊ

सर्वेश मिश्रा SP मऊ बनाए गए

विनय कुमार सिंह SP गाजीपुर बनाए गए

चिराग जैन एसपी सिटी बरेली

मानुष पारिक एसपी सिटी आजमगढ़

आलोक राजनारायण एएसपी मथुरा

पुर्णेंदू सिंह एसपी बागपत बनाए गए

मधुबन कुमार सिंह एसपी हापुड़ बनाए गए

सुरेश चंद्र रावत एसपी जालौन बनाए गए.
जनसेवा ही मेरा संकल्प,क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता– सपा नेता कुंवर शांतनु प्रताप सिंह

प्रतापगढ़।➡️विधानसभा सदर के संभावित सपा प्रत्याशी कुंवर शांतनु प्रताप सिंह ने तेज किया जनसंपर्क।

➡️जनसंपर्क के दौरान युवा सपा नेता को मिल रहा है जनता का भरपूर समर्थन।

➡️जनसेवा व सदर विधानसभा के विकास को कुंवर शांतनु सिंह ने बतायी अपनी प्राथमिकता।

➡️युवा नेता होने के नाते शांतनु को मिल रहा है युवाओं का भी भारी समर्थन।
   
➡️मौजूदा समय में कुंवर शांतनु सिंह हैं समाजवादी पार्टी  युवजन सभा के  राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष।

➡️अपने विन्रम स्वभाव के कारण युवा नेता की  जनता के बीच है भारी लोकप्रियता।
मेरठ : अमित कश्यप हत्याकांड का मामला

फैसले से पहले अमित का परिवार पहुंचा कोर्ट

मां ने बहू, उसके प्रेमी की फांसी की मांग की

जैसे मेरा बेटा मरा ऐसे हो इनकी मौत-मां

पत्नी ने प्रेमी के साथ पति की हत्या की थी

मौत के बाद लाश के पास छोड़ा था सांप

सर्पदंश से परिजनों को बताई थी मौत की कहानी

थोड़ी देर में कोर्ट मामले में सुनाएगी फैसला

हस्तिनापुर क्षेत्र के अकबरपुर सादात की घटना
IPS
तेज डीजे की आवाज के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा सुल्तानपुर का मुद्दा

घर सुल्तानपुर फाउंडेशन ने दाखिल की जनहित याचिका, 6 अक्टूबर को पहली सुनवाई

सुल्तानपुर-तेज आवाज में डीजे बजाने और उससे होने वाले ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुल्तानपुर में चल रही मुहिम अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच तक पहुंच गई है। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन की ओर से इस संबंध में जनहित याचिका दाखिल की गई है, जो WPIL No. 965/2026 के रूप में पंजीकृत है। मामले की पहली सुनवाई 6 अक्टूबर 2026 को डिवीजन बेंच के समक्ष निर्धारित है।
निस्वार्थ सेवा व पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने वाली संस्था घर सुलतानपुर फाउंडेशन की ओर से राघवेंद्र प्रताप सिंह याचिकाकर्ता हैं, जबकि सचिन सिंह एवं डी.पी.गुप्ता सहयोगी के रूप में जुड़े हैं। याचिका की पैरवी अधिवक्ता अभिषेक तिवारी एवं उत्कर्ष मिश्रा कर रहे हैं।
याचिका में प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव,गृह विभाग,पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जिलाधिकारी सुल्तानपुर,पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर तथा जिला मेला समिति के अध्यक्ष को प्रतिवादी बनाया गया है।
मामला Public Interest Litigation (WPIL) श्रेणी में दर्ज है। इसकी फाइलिंग तिथि 30 सितंबर 2026 तथा रजिस्ट्रेशन तिथि 2 अक्टूबर 2026 दर्ज है।
सुल्तानपुर में पिछले कुछ समय से तेज आवाज वाले डीजे और ध्वनि प्रदूषण के मुद्दे को लेकर नागरिकों, चिकित्सकों,वरिष्ठ नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही है। 
घर सुल्तानपुर फाउंडेशन ने भी इस मुद्दे को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाते हुए तेज डीजे की आवाज एवं वाइब्रेशन के खिलाफ शांति मार्च का आयोजन किया था।
फाउंडेशन का कहना है कि अत्यधिक तेज ध्वनि से बच्चों, बुजुर्गों,बीमार व्यक्तियों सहित आम नागरिकों के दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में निर्धारित ध्वनि मानकों और नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
जनहित याचिका के हाईकोर्ट पहुंचने के बाद इस मुद्दे को लेकर जिले में चर्चा तेज हो गई है। अब लोगों की निगाहें 6 अक्टूबर की पहली सुनवाई पर टिकी हैं और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि न्यायालय इस जनहित के मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है।
दिल्ली -
RBI ने तीन साल बाद रेपो रेट 0.50 % बढ़ाया , अब रेपो रेट - 5.50 

लोन महंगे होंगे !!
दिल्ली -
LOP राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज -

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज हुई है ,आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप !!
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी पहुंचेंगे डीएम

हरिवंश राय बच्चन पुस्तकालय का करेंगे निरीक्षण

प्रतापगढ़। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी को लेकर जिले में हलचल तेज हो गई है। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय आज रानीगंज तहसील क्षेत्र के बाबूपट्टी गांव पहुंचेंगे। डीएम गांव में उनके पिता और प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में बने पुस्तकालय का निरीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी के दौरे की सूचना के बाद ग्रामीणों में उत्सुकता बढ़ गई है।
 बाबूपट्टी को अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव के रूप में जाना जाता है। गांव में डॉ. हरिवंश राय बच्चन की स्मृतियों को सहेजने के उद्देश्य से पुस्तकालय का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2006 में जया बच्चन ने गांव पहुंचकर पुस्तकालय का लोकार्पण किया था। हालांकि समय के साथ पुस्तकालय की स्थिति को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय स्तर पर पुस्तकालय को व्यवस्थित कर उसे फिर से उपयोगी बनाने की मांग भी सामने आती रही है।

केबीसी में बाबूपट्टी का जिक्र, फिर चर्चा में आया गांव

हाल ही में टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में बाबूपट्टी का जिक्र होने के बाद गांव एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ से जुड़े प्रतिभागी चंद्र प्रकाश तिवारी के आने पर अमिताभ बच्चन ने अपने पूर्वजों की जन्मभूमि बाबूपट्टी को याद किया। उन्होंने गांव में पुस्तकालय शुरू न हो पाने को लेकर ग्रामीणों से माफी मांगी और इसे जल्द शुरू कराने की बात कही।
 अमिताभ बच्चन के इस बयान के बाद बाबूपट्टी में चर्चाओं का दौर तेज है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासनिक स्तर पर पुस्तकालय और गांव से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।

डीएम के निरीक्षण पर ग्रामीणों की नजर

डीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर ग्रामीणों की निगाहें पुस्तकालय की वर्तमान स्थिति और उसके भविष्य पर टिकी हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि डॉ. हरिवंश राय बच्चन के नाम पर बने इस पुस्तकालय को फिर से सक्रिय कर यहां साहित्य, उनकी रचनाओं और बाबूपट्टी से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों को संरक्षित किया जाए।

गौरतलब है कि हाल में प्रकाशित रिपोर्टों में बाबूपट्टी में सड़क, मूलभूत सुविधाओं और पुस्तकालय की बदहाल स्थिति का भी उल्लेख किया गया था।

डीएम के निरीक्षण के बाद यह साफ हो सकेगा कि पुस्तकालय को लेकर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं और बिग बी के बयान के बाद बाबूपट्टी की तस्वीर बदलने की दिशा में क्या पहल होती है।
लखनऊ विशेष -

श्रद्धालु ध्यान दें - 

गोमती नदी में बाढ़ के चलते  माँ चन्द्रिका देवी मंदिर के सभी मार्गों पर जलभराव हो गया है , अगले आदेशों तक मंदिर दर्शन के लिए बंद है !!
लखनऊ-T-20 

कप्तान अय्यर ने जड़ा शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को हराया !!
भूकंप- 

दिल्ली , NCR में भूकंप के झटके , उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके के महसूस किए गए !!

<nis:link nis:type=tag nis:id=delhincrnews nis:value=DelhiNcrNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=earthquake nis:value=earthquake nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyone nis:value=everyone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explore nis:value=explore nis:enabled=true nis:link/>
*कल रात में हम सपना देखे साहिब कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल हैं ब्रजभूषण शरण सिंह का एक अनन्य वोटर।* <nis:link nis:type=tag nis:id=xpress24india nis:value=xpress24india nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=reelsvideo nis:value=reelsvideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=everyone nis:value=everyone nis:enabled=true nis:link/>
उत्तर प्रदेश-

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्यों का कार्यकाल बढ़ा !!
क्रिकेट - 

मन्धाना को कमान ,भुवनेश्वर की वापसी !!
<nis:link nis:type=tag nis:id=cricket nis:value=cricket nis:enabled=true nis:link/>
जमीन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, अदालत के आदेश पर दंपती के खिलाफ FIR

बैंक लोन छिपाकर 35 लाख रुपये में बेच दिया दो मंजिला मकान

आसपुर देवसरा। जमीन बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दंपती ने बैंक में बंधक और लोन वाले मकान को ऋण भार मुक्त बताकर 35 लाख रुपये में बेच दिया।

आसपुर देवसरा निवासी शिव शंकर सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 15 अप्रैल 2026 को पट्टी उपनिबंधक कार्यालय में 43 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने दो मंजिला मकान का राकेश यादव और उसकी पत्नी प्रियंका यादव, निवासी आसपुर देवसरा, से 35 लाख रुपये में बैनामा कराया था। भुगतान बैंक ऑफ बड़ौदा के चेक के माध्यम से किया गया और संपत्ति का नामांतरण उनकी पत्नी मंजू सिंह के नाम भी हो गया।

शिव शंकर सिंह के मुताबिक, 25 जुलाई 2026 को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, प्रतापगढ़ शाखा के प्रबंधक लोन की वसूली के लिए मकान पर पहुंचे। इसी दौरान उन्हें जानकारी हुई कि उक्त मकान पर विक्रेता दंपती ने 15 लाख रुपये का बैंक ऋण ले रखा था।

आरोप है कि विक्रेता दंपती ने बैंक ऋण की जानकारी छिपाते हुए संपत्ति को ऋण भार से मुक्त बताकर बिक्री की। मामले में थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से न्याय न मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=fraudcase nis:value=FraudCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhnews nis:value=pratapgarhnews nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=aspurdevsara nis:value=aspurdevsara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=legalaction nis:value=LegalAction nis:enabled=true nis:link/>
सावधान! मोबाइल पर आने वाले ऐसे पॉप-अप और अपडेट से रहें सतर्क, खाते से उड़ गए ₹12 हजार

पट्टी। पट्टी नगर पंचायत के बीबीपुर मोहल्ला निवासी अतुल सिंह के साथ साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मोबाइल पर आए एक संदिग्ध ‘अपडेट वेरिफिकेशन’ मैसेज के बाद उनके बैंक खाते से करीब 12 हजार रुपये निकल गए।

बताया जा रहा है कि अतुल सिंह के मोबाइल पर अचानक ‘अपडेट वेरिफिकेशन’ का पॉप-अप आया। इसके बाद उनका मोबाइल हैंग हो गया और देखते ही देखते बैंक खाते में मौजूद रकम गायब हो गई। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने बैंक पहुंचकर खाता बंद कराया और साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

साइबर ठगी से बचने के लिए रहें सतर्क

- अनजान लिंक या ‘Update Verification’ जैसे पॉप-अप पर क्लिक न करें।
- संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचें।
- AnyDesk, TeamViewer जैसे रिमोट एक्सेस ऐप बिना जरूरत इंस्टॉल न करें।
- OTP, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।
- साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

सावधान रहें—एक छोटी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई को पल भर में खतरे में डाल सकती है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cyberfraud nis:value=CyberFraud nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarh nis:value=Pratapgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patti nis:value=Patti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrimeindia nis:value=CyberCrimeIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=staysafeeveryone nis:value=staysafeeveryone nis:enabled=true nis:link/>
प्रतापगढ़ -रानीगंज के बभनमई में विधायक निधि से लगने वाले सरदार पटेल स्मृति द्वार में पुर्व विधायक धीरज ओझा के समर्थको और ठेकेदार के बीच हुए विवाद में पुलिस ने स्मृति द्वारा निर्माण कराया ठप 
बोर्ड को क्रेन से हटवाया गया
मेडिकल कॉलेज में स्थायी सर्जन बने डॉ. विपिन चंद्र पांडेय

तीन वर्षों से दे रहे थे सेवाएं, लेजर सर्जरी के क्षेत्र में किया उल्लेखनीय कार्य

पट्टी। ग्राम तरदहा निवासी जादूगर देव प्रकाश पांडेय के बड़े पुत्र डॉ. विपिन चंद्र पांडेय (वीसी पांडेय) को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में स्थायी सर्जन के पद पर मनोनीत किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

डॉ. विपिन चंद्र पांडेय इससे पहले करीब तीन वर्षों से मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में अस्थायी रूप से सर्जन के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही लेजर ऑपरेशन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।

उनके स्थायी सर्जन के पद पर मनोनीत होने की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव तरदहा सहित पूरे क्षेत्र में लोगों ने खुशी जताई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने डॉ. पांडेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परिजनों ने बताया कि डॉ. पांडेय लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं देकर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में जुटे हैं। मेडिकल कॉलेज में उनकी स्थायी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय बताया जा रहा है।
अनोखी चोरी चोर अब दुकान के बाहर लगा लोहे का बोर्ड किये चोरी 
कुछ दिन पहले लगा बोर्ड पर अज्ञात द्वारा कालिख पोता गया था आज रात में बोर्ड को चोरी किया गया 
शिकायत पर डायल 112 के सिपाही मौके पर किये जाँच
पट्टी कस्टडी मौत मामले में हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई
आशीष कुमार तिवारी ‘वीनू’ की याचिका पर होगी सुनवाई, सीबीआई जांच समेत साक्ष्यों के संरक्षण की मांग

पट्टी। पट्टी कोतवाली में शैलेश गौतम उर्फ अर्जुन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। भाजपा नेता आशीष कुमार तिवारी ‘वीनू’ की ओर से दाखिल याचिका में मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच अथवा स्वतंत्र एसआईटी गठित करने की मांग की गई है।

याचिका में घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया गया है। इसमें पट्टी कोतवाली के घटना अवधि के सीसीटीवी फुटेज, जनरल डायरी (जीडी) और लॉकअप रजिस्टर को न्यायिक संरक्षण में सुरक्षित कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम की मूल रिपोर्ट और मजिस्ट्रियल जांच से संबंधित दस्तावेज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराने का आग्रह किया गया है।

याचिकाकर्ता की ओर से पीड़ित परिवार को न्यायसंगत आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई गई है। याचिका में पुलिस की कार्यप्रणाली और घटना की परिस्थितियों की स्वतंत्र जांच को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

आशीष कुमार तिवारी ‘वीनू’ का कहना है कि मामला केवल किसी एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि कानून के राज और नागरिकों के अधिकारों से जुड़ा है। उनका दावा है कि दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

बुधवार की सुनवाई पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं। अदालत की कार्यवाही के बाद यह स्पष्ट होगा कि मामले में जांच और साक्ष्यों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट की ओर से क्या दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।
राधाकांत ओझा, BJP राज्यसभा प्रत्याशी।
राज्यसभा में प्रतापगढ़ की सियासी धमक, तीन सांसदों के बाद राधाकांत ओझा पर टिकी निगाहें

प्रतापगढ़। राजनीति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला प्रतापगढ़ अब राज्यसभा में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है। वर्तमान में प्रतापगढ़ से जुड़े तीन नेता राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और अब भाजपा ने जिले की मिट्टी से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में राधाकांत ओझा के राज्यसभा पहुंचने पर प्रतापगढ़ से जुड़े राज्यसभा सदस्यों की संख्या चार होने की स्थिति बन रही है। भाजपा ने यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में राधाकांत ओझा समेत आठ प्रत्याशियों की घोषणा की है।

राधाकांत ओझा इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1988 में हाईकोर्ट में वकालत शुरू की थी। उनके छोटे भाई प्रो. शिवाकांत ओझा भी उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं।

प्रतापगढ़ का राजनीतिक इतिहास भी काफी समृद्ध रहा है। कालाकांकर रियासत के राजा दिनेश सिंह केंद्र सरकार में भारी उद्योग, जल संसाधन, वाणिज्य और विदेश जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मानिकपुर नवाब खानदान से जुड़े निगाह हसन उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे। पट्टी क्षेत्र से जुड़े प्रो. वासुदेव सिंह भी प्रदेश सरकार में मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रहे।

प्रतापगढ़ की राजनीति से जुड़े कई अन्य नेताओं ने भी प्रदेश और केंद्र की राजनीति में अपनी पहचान बनाई। राजा अजीत प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। कुंडा क्षेत्र के राजा भैया प्रदेश की अलग-अलग सरकारों में मंत्री रहे। रामपुर खास से लगातार कई बार विधायक रहे प्रमोद तिवारी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहने के बाद राज्यसभा पहुंचे और वर्तमान में राजस्थान से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हैं।

प्रतापगढ़ से जुड़े इमरान प्रतापगढ़ी भी महाराष्ट्र से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हैं। वहीं भाजपा नेता अमर पाल मौर्य, जिनका संबंध कुंडा क्षेत्र से है, भी राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस तरह वर्तमान समय में प्रतापगढ़ से जुड़े तीन नेताओं की राज्यसभा में मौजूदगी है।

प्रदेश की राजनीति में प्रो. शिवाकांत ओझा, स्वामी प्रसाद मौर्य, स्व. राजा राम पांडेय, बृजेश शर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' और डॉ. महेंद्र सिंह जैसे नेताओं ने भी अलग-अलग सरकारों में मंत्री पद संभालकर प्रतापगढ़ की राजनीतिक पहचान को मजबूत किया।

अब भाजपा द्वारा राधाकांत ओझा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद जिले की राजनीतिक चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। 16 अक्टूबर 2026 को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान प्रस्तावित है। राधाकांत ओझा का प्रत्याशी बनना प्रतापगढ़ के लिए राज्यसभा में प्रतिनिधित्व के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

इस तरह, यदि राधाकांत ओझा राज्यसभा के लिए निर्वाचित होते हैं तो प्रतापगढ़ की मिट्टी से जुड़े राज्यसभा सदस्यों की संख्या चार हो जाएगी, जो जिले की राष्ट्रीय राजनीति में लंबे समय से रही प्रभावशाली मौजूदगी को दर्शाएगी।
पट्टी कोतवाली पुलिस पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

विवेचक पर मुकदमे की फाइल आगे बढ़ाने के लिए भुगतान मांगने का आरोप, पीड़ित ने ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का किया दावा
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमे की विवेचना के दौरान रिपोर्ट और फाइल आगे भेजने के नाम पर उससे कई बार रुपये लिए गए और अब दोबारा भुगतान की मांग की जा रही है। पीड़ित के मुताबिक, उसका मुकदमा 9 जून 2026 को पट्टी कोतवाली में दर्ज हुआ था, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक ओमकार सिंह यादव कर रहे हैं। आरोप है कि 90 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद विवेचना पूरी नहीं हुई है। पीड़ित का कहना है कि विवेचक ने मुकदमे से संबंधित कार्रवाई के लिए पहले 1,500 रुपये और बाद में 2,500 रुपये लिए। आरोप है कि 25 सितंबर 2026 को फोन कर दोबारा रुपये देने की बात कही गई और भुगतान के बाद फाइल तत्काल आगे भेजने का आश्वासन दिया गया। पीड़ित ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और वरिष्ठ अधिकारियों से विवेचना की निगरानी कराने की मांग की है। हालांकि, मामले में संबंधित पुलिस अधिकारी का पक्ष सामने नहीं आया है और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी अभी नहीं हुई है। ऑडियो रिकॉर्डिंग और भुगतान से जुड़े दावों की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

डिस्क्लेमर: यह समाचार पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पुलिस अधिकारी या विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  दीपक भूकर द्वारा थाना पट्टी में घटित घटना का संज्ञान लेते हुए निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  आलोक कुमार भाटी की बाइट।

UP Police Pratapgarh Police