पुलिस ने उतारा रील का बुखार!
पट्टी के मुख्य चौराहे पर खतरनाक स्टंट, युवक का ₹17,000 का चालान
सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में सड़क पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया।
पट्टी के मुख्य चौराहे पर एक युवक का बाइक पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में युवक चौराहे के बीच बाइक खड़ी कर उस पर खड़े होकर करतब करता नजर आया।
राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो पुलिस की नजर में आते ही कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹17,000 का चालान काट दिया।
⚠️ सबक साफ है—रील के लिए सड़क पर स्टंट न करें। कुछ सेकंड के लाइक और व्यूज के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालना भारी पड़ सकता है।
#रीलबाजी #पट्टी #PattiPolice #Stunt #ViralVideo #TrafficSafety #UPPolice #प्रतापगढ़