#सेवा_संकल्प_अभियान
==
जल जन एवं सेवा संकल्प यात्रा का हटा विकासखंड के गैसाबाद पहुँचने पर आत्मीय स्वागत
==
सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक उमादेवी लालचंद खटीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल
===
वाराणसी से गुजरात के बड़नगर तक आयोजित 'जल जन एवं सेवा संकल्प यात्रा' पन्ना जिले के सिमरिया से होते हुए दमोह जिले के हटा विकासखंड स्थित गैसाबाद पहुंची। यहां व्यारमा नदी तट पर क्षेत्रवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निरंतर 25 वर्षों के सफल जनसेवा काल जिसमें 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 वर्ष से अधिक देश के प्रधानमंत्री के रूप में शामिल हैं के उपलक्ष्य में यह सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है।
सांसद श्री लोधी ने कहा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का 'सेवा संकल्प अभियान' मना रहे हैं। इसी कड़ी में वाराणसी से वडनगर तक यह बाइक यात्रा निकाली जा रही है, जो रूट क्रमांक 8 और 9 से होकर गुजर रही है। उन्होंने कहा इस अभियान के तहत पूरे देश और प्रदेश में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, भजन संध्या और हितग्राहियों से सीधा संवाद जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करना और आमजन के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित करना है। इस दौरान विधायक उमादेवी खटीक, श्याम शिवहरे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
18 views | Damoh, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026