गैसाबाद में व्यारमा नदी पुल पर गंगा आरती के साथ
सेवा संकल्प यात्रा का आगाज़
==
हटा विधायक श्रीमति खटीक ने की आगवानी
===
वाराणसी से गुजरात के बड़नगर तक जारी जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को पन्ना जिले की सीमा से सिमरिया होते हुए दमोह जिले के हटा विकासखंड के गैसाबाद पहुंची। ग्राम पंचायत गैसाबाद में व्यारमा नदी पुल पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत के साथ भव्य आगवानी की गई।
हटा विधायक उमादेवी लालचंद खटीक, गोपाल पटेल, यात्रा प्रभारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने यात्रा में शामिल लोगों का पुष्पवर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर व्यारमा नदी पुल पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा मां गंगा जी की आरती की गई। पूजन एवं आरती के उपरांत यात्रा का काफिला हटा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने यात्रा का स्वागत करते हुए अपनी सहभागिता की।
#सेवा_संकल्प_अभियान
Damoh, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026