सफलता की कहानी
==
आयुष्मान भारत योजना से मिला निःशुल्क उपचार, बृजेश ने जताया आभार
==
प्राइवेट अस्पताल में 40-50 हजार का खर्च, आयुष्मान योजना से जिला अस्पताल में इलाज हुआ मुफ्त
==
गरीब परिवार के लिए संबल बनी आयुष्मान भारत योजना
==
आयुष्मान कार्ड से बिना खर्च हुआ प्रसव संबंधी ऑपरेशन एवं उपचार
===
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के ग्राम भोंदलखेड़ी के रहने वाले बृजेश कुमार के घर में जब खुशियों का आगमन होने वाला था, तब उनके मन में इलाज और अस्पताल के भारी-भरकम खर्चों को लेकर चिंता भी थी। 19 तारीख को जब उनकी पत्नी निधि दुबे को दमोह जिला चिकित्सालय (स्व. प्रेम शंकर धगट स्मृति जिला चिकित्सालय) भर्ती कराया गया, तो डॉक्टरों की सलाह पर उनका ऑपरेशन करना पड़ा।
वे कहते है आम तौर पर किसी निजी अस्पताल (प्राइवेट हॉस्पिटल) में डिलीवरी के इस ऑपरेशन में लगभग 40,000 से 50,000 रुपये तक का खर्चा आ जाता है, जो किसी भी सामान्य या गरीब परिवार के बजट को बिगाड़ने के लिए काफी है। लेकिन बृजेश के पास भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया आयुष्मान कार्ड था।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत उनकी पत्नी का पूरा इलाज, ऑपरेशन और अस्पताल में दी गई सभी सुविधाएं बिलकुल मुफ्त (निशुल्क) उपलब्ध कराई गईं। बृजेश से अस्पताल में ₹1 भी शुल्क नहीं लिया गया।
उपचार के बाद अत्यंत प्रसन्न और राहत महसूस कर रहे बृजेश कहते है जो ऑपरेशन प्राइवेट अस्पताल में 40 से 50 हजार रुपये का होता, वह आयुष्मान भारत योजना के कारण यहाँ पूरी तरह निशुल्क हुआ। हमसे एक रुपये का भी चार्ज नहीं लिया गया। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बार-बार आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने ऐसी योजना चलाई जिससे गरीब वर्ग के लोगों को महंगे से महंगा इलाज भी मुफ्त में मिल पा रहा है।
बृजेश की यह कहानी आयुष्मान भारत योजना के उस विजन को साकार करती है, जिसके तहत देश का हर जरूरतमंद नागरिक बिना किसी आर्थिक तंगी के ₹5 लाख तक के गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त इलाज का लाभ उठा सकता है।
49 views | Damoh, Madhya Pradesh | Sep 23, 2026