कसरावद: खरगोन-इंदौर मुख्य मार्ग पर 4 दिन से खराब खड़ा कैप्सूल वाहन, हादसे का अंदेशा
नगर के न्यू बस स्टैंड की खड़ी उतार के बीच इंदौर-खरगोन मुख्य मार्ग पर पिछले चार दिनों से खराब कैप्सूल वाहन खड़ा है। व्यस्ततम मार्ग पर सड़क के बीच वाहन खड़े रहने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सोमवार को इसी मार्ग से शिवडोले की झांकियां निकलने के दौरान भी वाहन के कारण आवागमन प्रभावित हुआ। मंगलवार शाम 4बजे की जानकारी अनुसार