पोड़ैयाहाट: गोड्डा रामगढ़ दुमका मार्ग पर फट्टा में तेज रफ्तार अज्ञात एंबुलेंस के धक्के से बैल घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
गोड्डा रामगढ़ दुमका मुख्य मार्ग पर सोमवार को फट्टा गांव में अज्ञात एंबुलेंस के धक्के से एक बैल बुरी तरह घायल हो गया ।गुस्साए ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया।सूचना पाकर तुरंत पोड़ैयाहाट पुलिस घटना स्थल पहुंची।पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित के त्वरित पहल पर मोबाइल वेटनरी एम्बुलेंस ने बैल का ईलाज किया।खुश होकर ग्रामीणों ने जाम हटा दिया।