कोईलवर: कोईलवर प्रखंड के ज्ञानपुर गांव की सड़क पर पानी चढ़ने से आवागमन प्रभावित
गिधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानपुर गांव में बक्सर-पटना फोरलेन की तरफ से गांव जाने वाली सड़क पर गंगा के बढ़ते जलस्तर का पानी चढ़ गया है। सड़क पर कहीं करीब 2 फीट तो कहीं 4 फीट तक पानी जमा हो गया है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे रसोई गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे व्यक्ति ने बताया कि दो दिनों से पानी बढ़ रहा है।