नरकटियागंज: नरकटियागंज में छठ घाट पर निशुल्क प्राथमिक उपचार शिविर आयोजित
रोटरी क्लब और रोट्रक्ट क्लब की ओर से चीनी मिल छठ घाट पर दो दिवसीय निशुल्क प्राथमिक उपचार शिविर में एक महिला और पांच बच्चियों का सफल इलाज किया गया। अनुमंडलीय अस्पताल की टीम ने छठ पर्व के दौरान सतत सेवा दी।