नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र में दो युवकों का कट्टा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।वायरल वीडियो में दो अलग-अलग युवक अपने हाथों में कट्टा लहराते नजर आ रहे हैं। इन वीडियो में 'रंगदार और रंगदारी' का एक भोजपुरी गाना भी बज रहा है।