नरकटियागंज: शिकारपुर के रखही गांव में किशोर संग बर्बरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने चार दिन बाद दर्ज की एफआईआर
नरकटियागंज में शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखही गांव में एक किशोर के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल होने के चार दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में नौ लोगों को नामजद और 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह एफआईआर शिकारपुर थाना में पदस्थापित एसआई संतोष कुमार के आवेदन पर दर्ज की गई है।