नरकटियागंज: बिनवलिया गांव में 15 फरवरी को सड़क हादसे में घायल हुई बच्ची, एफआईआर दर्ज
बेतिया के नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के बिनवलिया गांव में 15 फरवरी को हुए सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई थी। इस मामले में बच्ची की मां अफसरी बेगम ने गुरुवार को शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कार चालक पर लापरवाही और नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाया है।