नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के बिनवलिया गांव में रविवार को एक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। यह घटना तब हुई जब बच्ची सड़क किनारे खेल रही थी। घायल बच्ची की पहचान सतवरिया निवासी सद्दाम अंसारी की पांच वर्षीय पुत्री सुब्बी के रूप में हुई है।