बेतिया के शिकारपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिख रही पिस्टल खिलौना निकली है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों युवकों को समझाकर छोड़ दिया। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे थे। इन वीडियो में दो युवक पिस्टल लहराते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।