**रायबरेली में खाकी का मानवीय चेहरा आया सामने, चौकी इंचार्ज ने गरीबों और असहायों को बांटे कंबल**
**ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा, क्षेत्र में हो रही सराहना।**
रायबरेली में पुलिस का एक ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है, जिसने खाकी वर्दी के प्रति लोगों के सम्मान को और बढ़ा दिया है। आमतौर पर पुलिस की पहचान कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से होती है, लेकिन जब पुलिस जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आती है तो उसकी एक अलग ही तस्वीर देखने को मिलती है। ऐसा ही सराहनीय कार्य डीह थाना क्षेत्र की परशदेपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज मोहित शर्मा ने किया है। उन्होंने गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया। उनके इस कार्य की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।