_*संविधान संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों में आयोजित हुए जागरूकता शिविर*_
_*विद्यार्थियों को दी गई संविधान की जानकारी*_
रायबरेली, 19 नवम्बर 2026
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली श्री सै0 माऊज बिन आसिम के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा के दिशा-निर्देशन में संविधान संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत आज वीणा पाणि इण्टर कॉलेज, आचार्य द्विवेदी इण्टर कॉलेज एवं हरगोविन्द प्रसाद इण्टर कॉलेज, रायबरेली में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
वीणा पाणि इण्टर कॉलेज में अपर सिविल जज हर्षिता सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।
इसी क्रम में हरगोविन्द प्रसाद इण्टर कॉलेज में अपर सिविल जज विनय शील ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय संविधान देश का सर्वोच्च लिखित कानून है, जिसे संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया तथा 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। संविधान भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य घोषित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व एवं उसमें निहित मूल्यों की जानकारी दी।
वहीं, आचार्य द्विवेदी इण्टर कॉलेज में आयोजित जागरूकता शिविर में डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल जय सिंह यादव ने उपस्थित विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर हरगोविन्द प्रसाद इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीपी श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य राकेश श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ अध्यापक आनंद श्रीवास्तव, वीणा पाणि इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अदीप कुमार शर्मा, उप प्रधानाचार्य प्रज्ञा शर्मा तथा सहायक अध्यापक प्रेम नारायण, स्वाति, सिमरन एवं कुलदीप सिंह तथा आचार्य द्विवेदी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्णकान्त, सहायक अध्यापक रामू यादव, पूजा सिंह, प्रतिमा सचान एवं परसनाथ पाण्डे सहित पराविधिक स्वयंसेवक पूनम सिंह, रुचिता यादव एवं पवन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।