कानपुर पुलिस की छवि पर सवाल खड़े करती महिला पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल..
दो महिला पुलिसकर्मियों और ई-रिक्शा चालक के बीच किराए को लेकर विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है..
बताया जा रहा है कि हलीम चौक से चमनगंज थाने तक दो महिला कांस्टेबलों ने ई-रिक्शा से सफर किया..
ई-रिक्शा चालक के मुताबिक, सफर का किराया 20 रुपये तय था, लेकिन आरोप है कि महिला पुलिसकर्मियों ने उसे सिर्फ 10 रुपये दिए..
चालक द्वारा पूरा किराया मांगने पर कथित तौर पर महिला पुलिसकर्मी ने थाने की धमकी दी..
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली और पुलिस की छवि को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं..
अब सवाल यह है कि अगर वीडियो में लगाए गए आरोप सही हैं, तो क्या आम नागरिक से इस तरह व्यवहार करने वाली महिला पुलिसकर्मियों पर विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई होगी?
फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2026