उत्तराखंड: रोडवेज बस ड्राइवर से मारपीट, सड़क पर दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से सड़क पर दबंगई का एक मामला सामने आया है, जहां रोडवेज बस ड्राइवर से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीच सड़क पर खड़ी एक गाड़ी को हटाने के लिए कहना रोडवेज बस ड्राइवर को भारी पड़ गया। गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद कुछ लोग जबरन रोडवेज बस के अंदर घुस आए और ड्राइवर के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद दबंगों ने कथित तौर पर ड्राइवर को बस से नीचे उतारा और सड़क पर भी उसके साथ मारपीट की।
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2026