अलीगढ़: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर; कई घायल
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारकुटाई और खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। गांव की सड़क पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद देखते ही देखते लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुरुष और महिलाएं खुलेआम एक-दूसरे पर लाठियों से प्रहार कर रहे हैं। इस हिंसक घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी है।
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2026