ट्रक की टक्कर से टैंकर क्षतिग्रस्त, सड़क पर बहा सरसों का तेल; लूटने की मची होड़
कानपुर क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक की मामूली टक्कर से सरसों के तेल से भरा टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद टैंकर से भारी मात्रा में सरसों का तेल रिसाव होकर सड़क पर बहने लगा।
सड़क पर तेल बहता देख आसपास के राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों में तेल लूटने की होड़ मच गई। जिसे जो बर्तन मिला—बाल्टी, भगोना, पतीली और बोतल—लेकर मौके पर पहुंच गया और सड़क से तेल बटोरने में जुट गया।
घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और सड़क पर फिसलन का खतरा बना रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2026