सांडी में बारिश के बीच गिरा रामखिलावन का मकान, परिवार हुआ बेघर
हरदोई। थाना सांडी क्षेत्र के विकासखंड सांडी की ग्राम पंचायत बमटापुर के अर्जुन पुरवा गांव में रामखिलावन का मकान गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है और वह बेघर हो गए हैं।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराने तथा आवास एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की है।
Bilgram, Hardoi | Sep 29, 2026