आज दिनांक 03.11.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल के द्वारा किशनपुर प्रखंड के करहिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया एवं वहां उपस्थित आम लोगों से बातचीत की गई।
उप विकास आयुक्त के द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया एवं सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्राप्त की गई। आम लोगों से बातचीत के क्रम में बताया गया कि पंचायत में विकास की योजनाओं में प्रगति की जा रही है तथा इसका लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है। उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं उन पर शीघ्र कार्य करते हुए लोगों के शिकायतों का निष्पादन किया जा रहा है। आज सहयोग शिविर में प्राप्त हुए आवेदनों पर भी आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र निष्पादन करने हेतु संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
उप विकास आयुक्त के द्वारा स्थानीय मुखिया एवं उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों से पंचायत की योजनाओं के प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के उपरांत उप विकास आयुक्त के द्वारा पंचायत में चलाए जा रहे हैं कायाकल्प के साथ-साथ अन्य योजनाओं का भी स्थल निरीक्षण किया गया। पंचायत सरकार भवन को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही अन्य योजनाओं जैसे कि पेभर ब्लॉक, पीएससी, सामुदायिक शौचालय, विवाह भवन इत्यादि योजनाओं के स्थल निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी पिंकी कुमारी, अंचल अधिकारी, रिया राज एवं प्रखंड व पंचायत के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
13 views | Supaul, Bihar | Nov 3, 2026