नाथनगर: नाथनगर स्थित चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में विज्ञान मेला आयोजित
चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के माध्यम से विज्ञान के दैनिक जीवन में उपयोग और आधुनिक तकनीक की उपयोगिता को प्रदर्शित किया।