#पालसैण और द्वारखील क्षेत्र में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान
साबर सिंह जी की अध्यक्षता में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने पालसैण और द्वारखील क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराया।
जनसंपर्क के दौरान विमला देवी, सुनीता देवी, पुष्पा देवी, यशोदा देवी, आरती देवी, निर्मला देवी, मीरा देवी, सरस्वती देवी, दिनेश जी, मातवर सिंह, राजीव सिंह सहित अन्य क्षेत्रवासियों से मुलाकात हुई।
कांग्रेस नेत्री ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर दें और अपना भरपूर समर्थन देकर कांग्रेस को विजयी बनाएं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों का उत्साह और समर्थन देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक संवाद जारी रहेगा।
#Congress #ArunaKumar #जनसंपर्कअभियान #पालसैण #द्वारखील #पौड़ी #उत्तराखंड #कांग्रेस_के_साथ
Pauri, Garhwal | Sep 5, 2026