Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
deepbisht032
ब्रेकिंग | पौड़ी बीजीआर परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईडी कार्ड जांच के बाद मतदान स्थल पर पहुंच रहे छात्र ,पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण मतदान कराने की कवायद
Pauri, Garhwal
| Sep 11, 2026
MORE NEWS
NSUI के मयंक बहुगुणा बने गढ़वाल विश्वविद्यालय के महासचिव, जीत के बाद सबसे पहले माँ को दी खबर
Pauri, Garhwal | Sep 11, 2026
#कैंसर जैसी असाध्य बीमारी को हराकर लौटे सांसद अनिल बलूनी का जोश और जज्बा हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है, जो अपनी मुश्किलों से हार मान बैठा हो। राजनीति की बिसात हो या फुटबॉल का मैदान, सांसद अनिल बलूनी ने हर जगह अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है! वायरल हो रहे इस वीडियो में फुटबॉल के मैदान में उनका यह अद्भुत उत्साह देखने लायक है, जहाँ वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पर भी भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। ⚽🔥 अदम्य इच्छाशक्ति और कभी न हार मानने वाले इस जज्बे को सलाम...
Pauri, Garhwal | Sep 11, 2026
भाजपा के गढ़ में NSUI का कब्जा, 2027 के लिए सियासी घंटी? गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में NSUI की क्लीन स्वीप ने पौड़ी की सियासी फिजा में चर्चाओं को तेज कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि पौड़ी विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत भाजपा से जुड़े कई बड़े चेहरे इसी क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव का नतीजा भले ही परिसर तक सीमित हो, लेकिन सियासी गलियारों में इसे 2027 की आहट से जोड़कर देखा जा रहा है—यानी भाजपा के गढ़ में छात्रों ने फिलहाल ऐसा नतीजा दिया है, जिसकी गूंज चुनावी मैदान तक सुनाई देने लगी है।
Pauri, Garhwal | Sep 11, 2026
श्रीनगर गढ़वाल विवि छात्रसंघ में जय हो का परचम, हिमांशु भंडारी अध्यक्ष निर्वाचित श्रीनगर। गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव में जय हो के प्रत्याशी हिमांशु भंडारी ने ABVP प्रत्याशी को बंपर वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। हिमांशु की जीत को छात्रसंघ चुनाव की बड़ी और रिकॉर्ड जीत माना जा रहा है।
Pauri, Garhwal | Sep 11, 2026
भाजपा के गढ़ में NSUI की बड़ी जीत, सभी पैनलों पर कब्जा; 2027 से भी जोड़ा जा रहा जीत का सियासी संदेश गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी स्थित बीजीआर परिसर में छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने सभी प्रमुख पैनलों पर जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि पौड़ी विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत भाजपा से जुड़े कई बड़े नेता पौड़ी से ताल्लुक रखते हैं। इसके बावजूद बीजीआर परिसर में NSUI ने सभी पैनलों पर कब्जा जमाकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं, ABVP किसी भी प्रमुख पद पर जीत हासिल नहीं कर सकी। NSUI की इस जीत को अब छात्र राजनीति के साथ-साथ 2027 के विधानसभा चुनाव के सियासी नजरिए से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जहां इसे भाजपा के प्रभाव वाले क्षेत्र में कांग्रेस के छात्र संगठन की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।
Pauri, Garhwal | Sep 11, 2026
#जनपद में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर मनाया गया 9वां राष्ट्रीय पोषण माह जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न विकासखंडों में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर आधारित 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न जागरुकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि कार्यक्रमों के माध्यम से आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका हुआ पौष्टिक भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित कार्मिकों द्वारा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण पर विशेष जोर देते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गयी। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं के प्रति समुदाय की भागीदारी और जिम्मेदारी बढ़ाने के लिए लोगों को जागरुक किया गया।
Pauri, Garhwal | Sep 11, 2026
#गगवाड़स्यूं पट्टी में कांग्रेस का जनसंवाद, अरुणा कुमार ने मांगा समर्थन कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने गोल्डी भाई एवं देबू भाई की अध्यक्षता में गगवाड़स्यूं पट्टी के गुमांई और तमलाग ल्वाली बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न ग्राम सभाओं से पहुंचे सम्मानित जनमानस से संवाद कर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया गया। अरुणा कुमार ने क्षेत्रीय जनता से कांग्रेस को मजबूत करने और आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की। इस दौरान राहुल सिंह नेगी, शंकर सिंह, संचित कुमार, मनोज कुमार जखमोला, विनोद जी, सुनील, बालवीर मांडागी, लोकेश कुमार, सुनील रावत, अनिल रावत, अतुल नौटियाल सहित कई कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Pauri, Garhwal | Sep 11, 2026
चारों राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन चौथे दिन भी रहा जारी ₹17 हजार स्टाइपेंड को ₹30 हजार करने की मांग, सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान श्रीनगर। उत्तराखंड के चारों राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन और हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
Pauri, Garhwal | Sep 10, 2026