भाजपा के गढ़ में NSUI की बड़ी जीत, सभी पैनलों पर कब्जा; 2027 से भी जोड़ा जा रहा जीत का सियासी संदेश
गढ़वाल विश्वविद्यालय के पौड़ी स्थित बीजीआर परिसर में छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने सभी प्रमुख पैनलों पर जीत दर्ज कर शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि पौड़ी विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष समेत भाजपा से जुड़े कई बड़े नेता पौड़ी से ताल्लुक रखते हैं। इसके बावजूद बीजीआर परिसर में NSUI ने सभी पैनलों पर कब्जा जमाकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं, ABVP किसी भी प्रमुख पद पर जीत हासिल नहीं कर सकी। NSUI की इस जीत को अब छात्र राजनीति के साथ-साथ 2027 के विधानसभा चुनाव के सियासी नजरिए से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जहां इसे भाजपा के प्रभाव वाले क्षेत्र में कांग्रेस के छात्र संगठन की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है।
Pauri, Garhwal | Sep 11, 2026