#गगवाड़स्यूं पट्टी में कांग्रेस का जनसंवाद, अरुणा कुमार ने मांगा समर्थन
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने गोल्डी भाई एवं देबू भाई की अध्यक्षता में गगवाड़स्यूं पट्टी के गुमांई और तमलाग ल्वाली बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न ग्राम सभाओं से पहुंचे सम्मानित जनमानस से संवाद कर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया गया।
अरुणा कुमार ने क्षेत्रीय जनता से कांग्रेस को मजबूत करने और आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की।
इस दौरान राहुल सिंह नेगी, शंकर सिंह, संचित कुमार, मनोज कुमार जखमोला, विनोद जी, सुनील, बालवीर मांडागी, लोकेश कुमार, सुनील रावत, अनिल रावत, अतुल नौटियाल सहित कई कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Pauri, Garhwal | Sep 11, 2026