ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा में चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा में बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी राजपाल प्रधान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चांदी की पायल और बिछिया बरामद हुई हैं। 28 जुलाई को मनीषा कोल के घर से करीब 60 हजार रुपए के जेवर चोरी हुए थे। जांच में रिश्तेदार शीतल कोल का नाम सामने आया, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।