डुमरांव: छठिया पोखरा छठ घाट पर भीड़ का फायदा उठाकर गहने चुराते हुए एक युवक धराया
Dumraon, Buxar | Nov 16, 2026 लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे अर्घ्य के दौरान सोमवार की सुबह 7 बजे डुमरांव के छठिया पोखरा छठ घाट पर पुलिस ने चोरी के प्रयास में एक युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गहने चोरी करने की फिराक में था।