पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों के तबादले स्थगित करने की घोषणा की
बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि शिक्षकों को सरकार के द्वारा बनाई गई ट्रांसफर पोस्टिंग की नीति को लेकर कुछ आशंकाएं हैं जिस पर विचार विमर्श करते हुए शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग को स्थगित कर दिया गया है।