पटना ग्रामीण: बिहार उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए राजद सांसद मनोज झा ने कहा- 23 तारीख को लोगों के पैरों के नीचे जमीन निकल जाएगी
23 नवंबर को बिहार उपचुनाव के नतीजे आयेंगे। ऐसे में मंगलवार की सुबह 10 बजे पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राजद सांसद मनोज झा ने महागठबंधन की जीत का दावा किया है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 23 को लोगों के पांव के नीचे जमीन निकल जायेगी।