पटना ग्रामीण: पटना: भाकपा माले विधायक रामबली यादव ने भूमि सर्वेक्षण को गरीबों और किसानों को जमीन से बेदखल करने वाला मिशन बताया
भाकपा माले विधायक रामबली यादव ने मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिहार में लैंड सर्वे को लेकर एक बार फिर से सरकार पर हमला बोला है। रामबली यादव ने लैंड सर्वे को गरीबों और किसानों को उनके जमीन से बेदखल करने वाला मिशन बताया है। रामबली यादव ने यह भी कहा कि नीतीश सरकार कभी 5 किलो चावल देकर तो कभी वृद्धा पेंशन के नाम पर चंद रुपए देकर लोगों को ठग रही है।