पटना ग्रामीण: पटना हाई कोर्ट ने 13 शिक्षकों के तबादले पर रोक लगाई, जानकारी वकील ने दी
बिहार में सरकारी शिक्षक जिन्होंने ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर पिटीशन दायर किया था उनके ट्रांसफर पोस्टिंग पर पटना हाई कोर्ट ने रोक लगा दिया है। मामले को लेकर पटना हाई कोर्ट के वकील मृत्युंजय कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे जानकारी दी है। मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कुल 13 शिक्षकों ने अपने ट्रांसफर पोस्टिंग को रोकने को लेकर पिटीशन दायर किया था।