भगवानपुर: सुनहेटी गांव में अज्ञात चोरों ने नलकूपों के ताले तोड़कर की विद्युत उपकरणों की चोरी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सुनीति गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने किसानों के खेतों में लगे नलकूपों से विद्युत उपकरण ताले तोड़कर चोरी कर लिए है। आजाद चोरों ने 6 नलकूपों को अपना निशाना बनाया है। जिसके बाद किसानों ने आज पुलिस से अज्ञात चोरों पर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस के द्वारा अब चोरों की तलाश की जा रही है।